Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

अमेठी में नवयुवक की हत्या से मचा हड़कंप.

मृतक युवक की फाइल फोटो
रोते बिलखते परिजन
परिजनों से वार्ता करती हुई पुलिस अधीक्षक
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अधीक्षक की फोटो

अमेठी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिंडारा ठाकुर गांव में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। शौच के लिए घर से बाहर निकले एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी सेमेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुट गए।

मृतक की पहचान रत्नेश मिश्र (23) पुत्र संतोष मिश्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रत्नेश देर रात घर से निकला था, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी मुसाफिरखाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रत्नेश ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में शोक और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। फील्ड यूनिट टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा चुका है और दो पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *