Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

स्वदेशी, संस्कृति और खेल का चित्तौड़ में होगा संगम, ‘मिनी भारत’ की झलक देगा स्वदेशी मेला

चित्तौड़गढ़ में रविवार को स्वदेशी महोत्सव को लेकर जानकारी देते सांसद सीपी जोशी।

चित्तौड़गढ़, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चित्तौड़गढ में 23 से 28 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सांसद खेल महाकुंभ के समापन एवं 26 दिसंबर को पारंपरिक लोक नृत्य घूमर का भी आयोजन होगा। आयोजन का उद्देश्य एक ही स्थान पर स्वदेशी उत्पादों, देश की संस्कृति, खेल और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाना है। स्वदेशी मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से कारीगर, कलाकार और आर्टिजन आएंगे, जो अपनी कला और परंपरागत प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करेंगे। वहीं सांसद खेल महोत्सव के जरिए शहर और गांव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा। यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कही।

आत्मनिर्भर भारत अभियान 2025 के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केंद्र व राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्य और भव्य मेले का चित्तौड़गढ़ की वीरधरा पर आयोजन किया जा रहा है। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे द्वारा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश भर की कला, संस्कृति और हस्तनिर्मित उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। लगभग 300 स्टॉल्स के माध्यम से विभिन्न राज्यों के कारीगर अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत करेंगे। सांसद उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से सांसद संसदीय क्षेत्र खेल महाकुंभ का आयोजन प्रारंभ होगा। इसमें पूरे लोकसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर चयनित विजेता टीम भाग लेगी। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, रस्सा कसी, वालीबॉल, क्रिकेट सहित अन्य पारंपरिक खेल शामिल होंगे।

खास बात यह है कि 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव भी 25 दिसंबर को इस आयोजन में शिरकत करेंगे। उनके साथ खेल जगत की कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी उपस्थित रहेगी। आयोजन को लेकर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सांसद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। चित्तौड़गढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दो चरण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि तीसरे और अंतिम चरण की मुख्य स्पर्धाएं इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के निर्देशन में यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम व शहीद मेजर नटवर सिंह स्कूल के मैदान पर आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से हो रहे इस आयोजन में कई विभागों की सहभागिता है। इस स्वदेशी मेले में राज्यों की झलक दिखेगी तथा कई स्टॉल भी लगेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *