Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

संघ स्थापना दिवस पर दिल्ली में 346 मंडलों में होगा पथ संचलन

संचालन करते संघ के कार्यकर्ता

– विजयादशमी उत्सव में विभिन्न स्थानों पर संघ के अखिल भारतीय, क्षेत्र एवं प्रांत के अधिकारियों की सहभागिता

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । व्यक्ति निर्माण यानि स्वयंसेवक के माध्यम से समाज परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से जन्मजात क्रांतिकारी डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन जिस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की वह संघ अपनी यात्रा का 100 वर्ष पूर्ण कर कल विजयादशमी के दिन 101वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

संघ स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले पथ संचलन इस वर्ष मण्डल स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। कल विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली में 346 स्थानों (मंडल) पर विजयादशमी पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा।

पथ संचलन के दौरान बैंड की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों का दल विभिन्न कालोनियों एवं बस्तियों से निकलेगा। इस दौरान समाज के सभी वर्गों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत भी किया जाएगा।

पथ संचलन के समापन पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवकों का प्रबोधन किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *