Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

दशहरा उत्सव को लेकर देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

देहरादून एसएससी दशहरा पर्व के कार्यक्रम को लेकर परेड मैदान का निरीक्षण करते।

– सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल

– चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिसबल तैनात

देहरादून, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दशहरा उत्सव को लेकर राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। दशहरा पर्व के लिए यातायात प्लान जारी किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। परेड ग्राउंड और आसपास गुरुवार दोपहर 12 बजे से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी बाजारों से लेकर चौराहों के नजदीक पुलिसकर्मी सक्रिय रहेंगे।

बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 78 वां दशहरा महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुतलो में रावण 121 फुट, मेघनाथ, कुंभकरण 70-75 फुट व एशिया की सबसे बड़ी लंका 45 x 45 फुट की बनाई जा रही है। जिसके आगे दो पुतले खड़े किये जाएंगे और भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई है,जो देखते ही बन रहा है।गुरुवार को शोभायात्रा 02 बजे कालिका मंदिर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से प्रारंभ होगी। वहां से कालिका भवन होते हुए अंसारी मार्ग, पलटन बाजार, घंटाघर , एशलेहाल गांधी पार्क से होते हुए परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। वहां पर 5 बजे लंका दहन, मेघनाथ ,कुंभकरण एवं 6:05 पर रावण दहन का कार्यक्रम होगा।

बुधवार शाम परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व पर कार्यक्रम को लेकर एसएसपी देहरादून ने परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट व अति विशिष्ट लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में आम जनमानस के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में परेड ग्राउंड के आसपास किसी वाहन को आने की अनुमति कदापि न दी जाये। मुख्य कार्यक्रम स्थल मे बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से समुचित पुलिस बल तैनात किया जाए।

उन्होंने कहा कि पुतला दहन के पश्चात से काफी संख्या में लोग एक साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालते है और ऐसी स्थिति में भगदड़ होने की संभावना बनी रहती है, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निकासी मार्गाे में किसी भी प्रकार की फड़ या ठेली न खड़ी हो, जिससे आवागमन में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो। कार्यक्रम स्थल और आस-पास सुरक्षा की दृष्टि से 15 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

तैनात पुलिस: ड्यूटी में क्षेत्राधिकारी 03, निरीक्षक 06, उप निरक्षक 33, हेड कांस्टेबल 90, म.कां.17, पीएसी 02 प्लाटून पुरूष, डेढ सेक्शन महिला, फायर टेण्डर 02, क्यूआरटी टीम 01, घुडसवार पुलिस 01 दस्ता तैनात किया गया है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *