Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

हनुमान मंदिर का ताला तोड़ चोर ले गए चांदी का मुकुट व घंटे

अतरौली कला गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का टूटा दरवाजा।

मीरजापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी चौकी अंतर्गत अतरौली कला गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने मंदिर के गेट पर लगी चैन को काटकर अंदर प्रवेश किया और बजरंगबली की प्रतिमा पर रखा चांदी का मुकुट तथा पीतल के तीन घंटे उठा ले गए।

मंदिर में चाेरी की जानकारी बुधवार सुबह उस समय पता चली जब गांव निवासी शिवकुमार सिंह चाॅबी लेकर प्रतिदिन की तरह साफ-सफाई करने पहुंचा। उन्होंने मंदिर में देखा कि ताला टूटा है और अंदर से सामान गायब है। शोर मचाने पर टहलने निकले ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए और तुरंत इमिलिया चट्टी पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में इससे पहले भी चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

———-

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *