Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

शिमला : दिनदहाड़े घर से जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Crime

शिमला, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिनदहाड़े चोरी की एक घटना राजधानी शिमला के टूटीकंडी क्षेत्र में सामने आई है। यहां चोरों ने दिन के समय एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले को लेकर पुलिस थाना बालूगंज में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में टूटीकंडी के रिडका गांव निवासी मीना कुमारी ने बताया कि 12 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजकर 45 मिनट के बीच उनके घर में चोरी हुई। इस दौरान घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और मकान पूरी तरह बंद था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब परिवार के लोग घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर रखी अलमारी और लॉकर खुले हुए थे।

जांच में पाया गया कि अलमारी से सोने के कानों के झुमके, एक हार और मंगलसूत्र गायब थे। इसके अलावा कुछ चांदी के सिक्के, नकदी और जरूरी कागजात व बिल भी नहीं मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू की।

चोरी गए सामान की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *