Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

इस दीपावली अपनों को उपहार में दीजिए फास्टैग वार्षिक पास : एनएचएआई

फास्टैग वार्षिक पास के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 18 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली पर फास्टैग वार्षिक पास एक बेहतरीन त्योहारी उपहार के रूप में किसी को दिया जा सकता है। सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शनिवार को कहा कि अब राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए किसी को भी फास्टैग वार्षिक पास उपहार में दिया जा सकता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने वाला, फास्टैग वार्षिक पास इस त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए एक बेहतरीन उपहार हो सकता है, जो उन्हें देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर सालभर की परेशानी मुक्त यात्रा का अवसर प्रदान करता है।

मंत्रालय ने कहा कि राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए वार्षिक पास उपहार में दिया जा सकता है। इसके लिए ऐप पर ‘पास जोड़ें’ विकल्प पर क्लिक करके, उपयोगकर्ता उस व्यक्ति का वाहन नंबर और संपर्क विवरण जोड़ सकते हैं, जिसे वे फास्टैग वार्षिक पास उपहार में देना चाहते हैं। यह एक साधारण ओटीपी सत्यापन के बाद वार्षिक पास उस वाहन से जुड़े फास्टैग पर सक्रिय हो जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक फास्टैग वार्षिक पास राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को एक सहज और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करता है और यह पूरे भारत में लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है। वार्षिक पास एक वर्ष की वैधता यानी 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क भुगतान के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है।

मंत्रालय ने कहा क‍ि यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है। राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के बाद, वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर वार्षिक पास दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

गौरतलब है क‍ि 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च किए गए फास्टैग वार्षिक पास ने लॉन्चिंग के दो महीनों के भीतर लगभग 5.67 करोड़ लेनदेन दर्ज करके 25 लाख उपयोगकर्ताओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया।

————-

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *