Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

केरला स्टोरी और कश्मीर फाइल्स को झूठा कहने वाले अब हकीकत में देंख लें बांग्लादेश स्टोरी : साध्वी प्राची सिंह

पत्रकारों से चर्चा करती साध्वी प्राची सिंह।

शाजापुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जहां भी संख्या बल कम होता है वहां हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जाता है। जो लोग केरला स्टोरी और कश्मीर फाइल्स को झूठा कह रहे थे वो आज हकीकत में बांग्लादेश स्टोरी देख लें। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही क्रूरता ना केवल निंदनीय है बल्कि बेहद दर्दनाक और शर्मनाक भी है।

उक्त बातें उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रही प्रखर हिंदूवक्ता साध्वी प्राची सिंह ने बुधवार को मध्‍य प्रदेश के शाजापुर अल्प प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कहीं। उन्होंने स्थानीय मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन भी किए। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए साध्वी प्राची सिंह ने बांग्लादेश की घटना पर बुद्धिजीवी वर्ग की चुप्पी को देश के लिए अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मैं भारत की सरकार से निवेदन करती हूं कि समय आ गया है अब फाटक खोल दें ताकि बांग्लादेश में प्रताड़ित हो रहे हिंदू अपने राष्ट्र में सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हो रहे हिंदू समाज के नरसंहार को लेकर सेक्यूलर गेंग खामोश बैठी है। बिहार में नीतीश कुमार के नकाब हटाने पर बवाल करने वाले बांग्लादेश में दीपूदास के सरेआम जिंदा जलाए जाने पर गूंगे-बहरे हो गए हैं। नीतीश कुमार ने नकाब हटाकर क्या गलत किया। उन्होंने यही देखा कि नकाब में डिग्री लेने वाली सलमा है या नकाब की आड़ में कोई सलमान डिग्री लेने आ गया। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाए जाने के सवाल पर भी साध्वी प्राची सिंह ने बेबाकी से कहा कि हिंदुस्तान में किसी आक्रांता की विचारधारा के लिए कोई स्थान ना कभी था, ना है और ना ही कभी रहेगा। इस दौरान उनके साथ पचोर के प्रमोद सोनी, नाथ समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ योगी, हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुप किरकिरे, गौरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी जीवननाथ योगी सहित अन्य हिंदू संगठन प्रमुखों द्वारा आत्मीय सत्कार किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / मंगल नाहर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *