Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

हत्या का षड्यंत्र रच डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार

हत्या की योजना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार
हत्या की योजना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार

जयपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कार्रवाई कर हत्या की योजना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को धर—दबोचा है और उनके पास से तीन अवैध देशी कट्टे व पन्द्रह जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सीएसटी ने ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कार्रवाई कर हत्या की योजना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले रामनाथ ,उदयभान उर्फ गब्बर , रामभान ,संतोषी उर्फ भूरा और रामकुमार उर्फ फंककाटा को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपित करौली जिले के रहने वाले है। जिनके पास से तीन अवैध देशी कट्टे व पन्द्रह जिंदा कारतूस जब्त किए गए है। इसके अलावा एक लग्जरी कार व एक ऑटो भी बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी संतोषी उर्फ भूरा ने अपराध के स्थान की रैकी कर जानकारी प्राप्त करके अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम देकर डकैती करना चाह रहे थे।

आरोपितों ने योजना बनाकर मकान में घुसकर हत्या एवं डकैती करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से त्योहार का समय देखकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं आरोपित संतोषी उर्फ भूरा सवारी ऑटो रिक्शा चलाते हुए दिन के समय वारदात के लिये चिन्हित स्थानों की रैकी कर अपने अन्य साथियों को डकैती व नकबजनी करने के लिए जगह बताता था। साथ ही योजना के तहत बदमाशों ने डकैती के दौरान विरोध में खड़े होने वाले की हत्या तक का भी सोच कर रखा था। पुलिस की टीम आरोपितों से अवैध हथियार की खरीद—फरोख्त सहित किसी मकान में हत्या की योजना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले थे,इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *