Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : कण्डवाल

कुसुम कण्डवाल, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग उत्तराखण्ड

देहरादून, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पिथौरागढ़ जिले बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर व शर्मनाक आरोप के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में एक पीड़ित छात्रा की लिखित शिकायत के बाद पूरा प्रकरण उजागर होने पर आरोपित प्राध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इसी बीच, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को फोन पर वार्ता कर त्वरित, प्रभावी और कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए और दोषी पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा यह घटना अत्यंत निंदनीय है और इससे महाविद्यालय की छात्राओं में असुरक्षा का माहौल पैदा होने की आशंका गहरा गई है। शिक्षण संस्थान जहां सुरक्षित वातावरण और विश्वास का केंद्र होते हैं, वहाँ इस प्रकार की हरकतें न केवल संस्थान की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं, बल्कि छात्राओं के मनोबल पर भी गंभीर प्रभाव डालती हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने भी पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा, सहयोग और मानसिक संबल प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि इस मामले पर आयोग लगातार निगरानी रखेगा।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *