Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

गुवाहाटी की सड़कों पर प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के साक्षी बने हजारों लोग

गुवाहाटी की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को देखने के लिए उमड़े लोगों की तस्वीर

गुवाहाटी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की प्रमुख सड़कों पर शनिवार को उस समय अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक रोड शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।

यह रोड शो नेशनल हाईवे नंबर 27 पर सरुसजाई में अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ और बसिष्ठा चारियाली के पास भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर खत्म हुआ।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग सड़क किनारे एकत्रित हुए और पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। सड़क के दोनों तरफ उत्साहित भीड़ प्रधानमंत्री माेदी को हाथ हिलाते दिखे। इस दाैरान लाेगाें ने ‘मोदी-जी जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी, जिससे माहौल जोश से भर गया।

————–

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *