Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

जानलेवा हमला मामले में तीन गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

जानलेवा हमला मामले में तीन गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

प्रयागराज, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित शंकरगढ़ थाने की पुलिस टीम ने जानलेवा हमला मामले के तीन आरोपितों को जोरवट गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया और सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

यह जानकारी बुधवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी टिन्कू उर्फ गया प्रसाद आदिवासी पुत्र ननकू, धर्मराज आदिवासी पुत्र रामखेलावन, बंगाली उर्फ लालसुधारकर आदिवासी पुत्र लालजी है।

उल्लेखनीय है कि शकरगढ़ के रानीगंज गांव निवासी सीमा उर्फ अंजलि पत्नी रवि ने 21 अक्टूबर को शंकरगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति रवि को गांव के ही रहने वाले टिन्कू उर्फ गया प्रसाद, धर्मराज आदिवासी, बंगाली उर्फ लाल सुधाकर आदिवासी ने कुल्हाड़ी हमला करके घायल कर दिया। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज करके उपरोक्त आरोपितों की तलाश में लगी हुई थी। हालांकि पुलिस टीम को सफलता मिल गई। सभी आरोपित पकड़े गए। पुलिस टीम ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *