Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपित

फरीदाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने सोमवार को खाताधारक सहित तीन आरोपितों को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-15ए निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में ट्रेड करने बारे एक मैसेज आया। जिर पर शिकायतकर्ता ने पहली बार शेयर मार्केट में तीन हजार रुपये लगाकर 4300 रुपये प्राप्त किये, इस तरह शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में एक लाख 17 हजार 500 रुपये निवेश किये जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने राजू(24), सुनील(22) व दशरथ(20) निवासी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजू खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे सुनील को व सुनील ने यह खाता आगे दशरथ को दिया था। खाते में ठगी के 28 हजार 500 रुपये आये थे। सभी आरोपितों को आज अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *