Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

कबाड़ी वाला समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

चोरी के सामान समेत कबाड़ी वाला समेत तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने मेघालय के री-भोई जिलांतर्गत खानापाड़ा पुलिस की मदद से अभियान चलाकर एक कबाड़ी वाले समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि वशिष्ठ पुलिस थाने की एक टीम ने चोरी के एक मामले में दो शतिर चोर इकराम हुसैन (25) और इजाजुल हक (19) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मेघालय पुलिस के सहयोग से थेम मारवेट में एक कबाड़खाने में तलाशी ली गईं। मौके से 12-वोल्ट की 6 बैटरियां बरामद कर जब्त की गईं।

इस मामले में कबाड़खाने के मालिक ऐनल हक (28) को भी गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *