Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बाइक सवार तीन बदमाशों ने तलवार से किया किसान पर हमला

क्राइम

उरई, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार को एक किसान पर तलवार से हमला कर दिया। घटना मीगनी के मजरा भगवानपुरा निवासी राजू पाल (50) के साथ हुई, जब वे भीमनगर से एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। रामकुमार मिश्रा के खेत के पास तीन बाइक सवार अचानक सामने आए और उनमें से एक ने राजू पाल पर तलवार से वार किया। हमलावर ने सिर पर वार करने की कोशिश की, लेकिन राजू ने हाथ से बचाव किया और उनके हाथ में गहरी चोट लग गई। लोगों के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले।

घटना के बाद घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ अंबुज सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, घायल किसान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *