Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

तीन गो तस्कर गिरफ्तार, चार पहिया वाहन बरामद

गिरफ्तार तस्करों को का छाया चित्र

प्रयागराज, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने तस्करों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस टीम ने तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सोनभद्र जिले के राबटर्सगंज थाना क्षेत्र के कसया कला गांव निवासी जोखन सिंह पुत्र इन्दर सिंह, मिर्जापुर थाना क्षेत्र के राजगढ़ थाना क्षेत्र के निकरिका गांव निवासी राजकुमार सिंह पुत्र गुलाब सिंह, सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के डिलाही गांव निवासी गुलाम हुसैन पुत्र आजम हैं। तीनों आरोपितों के खिलाफ कोरांव थाने में धारा 3/5क/8 गोवध अधिनियम व 11घ पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की गई। यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ोखरा नहर पुलिया के पास से एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया ।

उल्लेखनीय है कि 17 दिसम्बर को कोरांव क्षेत्र के ग्राम साजी में गोवंश लदे पिकअप UP64BT0543 मिलने की घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 357/25 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । जिससे संबंधित अभियुक्तों की तलाश एसओजी यमुनानगर व थाना कोरांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी जिसके क्रम में आज एक सफेद रंग की चार पहिया वाहन (किया केरेन्स) को बरामद किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *