Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रयागराज में तीन साईबर अपराधी गिरफ्तार, पांच मोबाइल एवं अन्य दस्तावेज बरामद

प्रयागराज में गिरफ्तार तीन साईबर ठगों का छाया चित्र

प्रयागराज, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम ने साईबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बुधवार को पोलो ग्राउंड से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से 4 इन्ड्राइव मोबाइल फोन, एक एप्पल फोन, 6 सिम, 6 बैंक पास बुक, 6 चेकबुक, 3 एटीएम कार्ड, 8 स्टाम्प पेपर, 5 उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,6 खाता खुलवाने के फार्म, 7 विभिन्न कम्पनियों के मुहर, एक कार बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं साईबर अपराध के नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के दोमाना थाना क्षेत्र के तालाब तिल्ली लेन नम्बर एक निवासी पार्श्व शर्मा पुत्र पवन शर्मा, इनके सहयोगी साथी प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चांदपुर गद्दोपुर शान्तिपुरम निवासी आलोक रंजन गौरव पुत्र अवधेश कुमार सिंह, इसी थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी शुभम कनौजिया पुत्र मोतीलाल कनौजिया हैं। पकड़े गए आरोपित नगर के सलोरी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।

डीसीपी सिटी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आमलोगों को नकली निवेश, सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने और फ्री बैंक खाता खुलवाने व शेयर में लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से साईबर ठगी करने का गिरोह संचालित कर रहे थे। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव एवं उनकी टीम सोमवार को उक्त तीनों साईबर ठगों को गिरफ्तार किया। टीम ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की और जेल भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *