शराब के नशे मिले तीन चालक, वाहन सीज

पौड़ी गढ़वाल, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा जनपदभर में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्त वैधानिक कार्रवाई की गई।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व खतरनाक ढंग से वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कुल 84 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। बताया कि श्रीनगर में पांच, पौड़ी में छह, यातायात श्रीनगर ने 18, कोटद्वार ने 23, यातायात कोटद्वार 9 व लक्ष्मणझूला ने 13 लोगों के चालान किए।
इसके अतिरिक्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ती वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। बताया कि अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 145 वाहन चालकों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह



