Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

एक्सीडेंट बालेश्वर सड़क पर

पश्चिम मेदिनीपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के खड़गपुर–बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना बेलदा थाना क्षेत्र के श्यामपुरा इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल से खड़गपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने चल रहे एक साइकिल सवार ने अचानक मुड़ने की कोशिश की। इससे मोटरसाइकिल चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक साइकिल से जा टकराई। हादसे में साइकिल सवार समेत दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और बेलदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घायल साइकिल सवार का नाम सुनील मुर्मू (निवासी– खालिना) है, जबकि घायल बाइक सवारों की पहचान सुदीप सिंह और सरोज सिंह (निवासी–आहारमुंडा) के रूप में हुई है। तीनों घायलों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और साइकिल को जब्त कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *