
उरई, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के उरई में नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई
समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
नदीगांव थाना प्रभारी राजकुमार ने गुरुवार काे बताया कि सिवनी बुजुर्ग निवासी लल्ला भैया की बेटी की बीती रात शादी थी. मैनपुरी से अंकेश पुत्र रवि कुमार की बारात लेकर आए थे. विवाह समारोह में दूल्हे पक्ष की तरफ से हर्ष फायरिंग की जा रही थी. इसी दौरान अचानक चली गोली ने तीन लोगों को जख्मी कर दिया. घायलों में दूल्हे का चचेरा भाई अन्नू (9) पुत्र अंकित, दुल्हन का भाई हेमंत पुत्र लल्ला और सिवनी बुजुर्ग निवासी शेर सिंह (38) पुत्र विचिन शामिल हैं. घटना के चलते विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया. लोगों ने घायल बच्चों और युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है.
थानेदार ने बताया कि शादी में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ युवक खुशी में बंदूक से फायरिंग कर रहे थे. तभी अचानक गोली चली और उसके बाद दो और फायर हुए, जो सीधे तीन लोगों को लगी हैं. हर्ष फायरिंग करने वालाें की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तार कर
कार्रवाई की जाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
