Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्करों के साथ पुलिस टीम

चंपावत, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चंपावत पुलिस ने आज नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी, बनबसा पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने 799 ग्राम हेरोइन,स्मैक के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी देर रात खटीमा-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रांग फार्म के पास हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी सूरजदीप सिंह, करनैल सिंह और गुरमीत सिंह उर्फ मिता के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और कुछ नगद राशि भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ संकल्प के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसटीएफ कुमाऊं और बनबसा पुलिस की टीम ने सूचना तंत्र विकसित कर इन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *