Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

वाशिम में तीन वाहनों की टक्कर में तीन की मौत, 8 घायल

मुंबई, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र के वाशिम जिले के करंजा-पोहा रोड पर तुलजापुर डैम के पास शनिवर को तडक़े दो रिक्शा और एक पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इस दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए हैं।

सभी घायलों काे वासिम जिला अस्पताल में हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वाशिम पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह पिकअप तेज गति से करंजा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक यात्री ऑटो ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस रिक्शा के पीछे सामान ले जा रहा एक ऑटो भी था जो इस घटना की चपेट में आ गया। इस तरह तीन वाहनों की टक्कर में शालिनी लोखंडे (35), नीलेश वनवासरे (25) और मारुति शिंदे (70) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वाशिम पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना में आसिफ खान कलीम खान, इमरान पठान, शाहिद नाजिम खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि निर्मला मानकर, फौजिया पठान, अशोक नितनवारे, मेघा नितनवारे और पंचफुला पजांगे को मामूली चोटें आईं हैं। मामूली घायलों को इलाज के लिए वाशिम के उपजिला अस्पताल में हो रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को अकोला स्थानांतरित कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि तीनों गंभीर रूप से घायलों की हालत बेहद नाजुक है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *