
Prayagraj, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित झूंसी थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने Monday को स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. टीम ने तस्करों के कब्जे से 104 ग्राम स्मैक तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 1490 रुपए बरामद किया. यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में Prayagraj के झूंसी थाना क्षेत्र के मल्लाही टोला निवासी संतोष निषाद पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र निषाद, इसी थाना क्षेत्र के केवटाना रेलवे क्रासिंग निवासी राममिलन पुत्र फूलचन्द, नई झूंसी निवासी संदीप केसरवानी पुत्र गिरीशचन्द्र केसरवानी है.
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर उल्टा किला पुरानी झूंसी के पास तीनों युवकों को गिरफ्तार किया . पुलिस टीम ने तस्करों के कब्जे से बरामदगी के आधार पर झूंसी थाने में धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
