Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

अड़तीस लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपितों का छाया चित्र

प्रयागराज, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छलपूर्वक एटीएम पिन लेकर रजिस्टर मोबाइल नम्बर बदलकर 38 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को प्रयागराज साइबर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

प्रयागराज साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना प्रयागराज जिले के सराय इनायत थाना क्षेत्र के तेन्दुई प्रदीप सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र, सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों निवासी कर्नल सिंह पुत्र मनिकचन्द्र सिंह, सराय इनायत के गोतांवा विखनारपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति पुत्र जमुनादास हैं। गिरफ्तार आरोपित प्रदीप सिंह के खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि गिरोह के सदस्य छलपूर्वक एटीएम पिन लेकर रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को बदलकर अपना नंबर खाते में जोकर यूपीआई आईडी के माध्यम सीएससी व अन्य माध्यमों से गिरोह के सरगना प्रदीप सिंह ने 38 लाख की ठगी किया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *