Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन लाख नगदी एवं जेवरात बरामद

प्रयागराज के नैनी थाने में गिरफ्तार तीन युवकों का छाया चित्र

प्रयागराज, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित यमुनानगर जोन की एसओजी एवं नैनी थाने की पुलिस टीम ने गुरूवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बंधवा मोड़ नैनी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से तीन लाख 60 हजार रूपए नगद, एक जोड़ी पायल, दो बाजूबन्द सफेद, एक छल्ला पीली धातु का बरामद किया है। पुलिस टीम ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के बक्सी मोहड़ा निवासी सलमान पुत्र ताहिर, झारखंड साहिबगंज जिले के राजमहल थाना निवासी रजवाड़ा हालपता करेली के एडीए कालोनी मुरगा दरबार निवासी वसीम पुत्र मुस्तफा,करेली के कसारी मसारी जीटीबी 60 फीट रोड ईडब्लूएस निवासी फतेह खान पुत्र सुकरू है।

उल्लेखनीय है कि नैनी के विनायक नगर निवासी अर्जन सिंह पुत्र स्वर्गीय मधुसूदन सिंह की तहरीर पर 9 अक्टूबर को चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। इसी क्रम में गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी के 3 लाख 60 हजार रुपया नगद, एक जोडी पायल सफेद धातु व दो बाजूबन्द सफेद धातु, एक छल्ला पीली धातु तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल रंग स्पेलेन्डर के साथ सलमान ,वसीम ,फतेह खान उपरोक्त को थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *