Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

मुंब्रा में एक कंटेनर और स्कूटर के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत

मुंबई, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में बाईपास के पास सोमवार को एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने एक स्कूटर के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) सूत्रों ने सोमवार को बताया कि आज दोपहर तीन लोग स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान मुंब्रा बाईपास से शिलफाटा की ओर जा रहे एक कंटेनर ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी । इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हसन अकरम शेख (19), मोहिउद्दीन मोहम्मद खुशी शेख (19) और अफजल सकुर शेख (22) के रूप में की गई है । इस घटना की छानबीन मुंब्रा पुलिस कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *