Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, शिवपुरी में कार-बाइक की भिड़ंत, सीधी में बलकर से हुआ हादसा

शिवपुरी में कार-बाइक की भिड़ंत
सीधी में बलकर की टक्कर से दो की मौत

शिवपुरी/सीधी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शिवपुरी जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र मेंहुआ, जहां एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा सीधी जिले में सामने आया। जहां तेज रफ्तार बलकर वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पहला मामला शिवपुरी जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र में खनियांधाना-बामौरकलां मार्ग पर सोमवार दोपहर काे हुआ। बाइक सवार पिता-पुत्र चोकखेड़ा गांव से खनियांधाना ट्रैक्टर की किस्त जमा करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खेरवाई नदी की पुलिया पर पहुंची, सामने से आ रही कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे खेरवाई नदी में जा गिरी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गौरव यादव की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी। उसे तत्काल शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गौरव के पिता अतर सिंह यादव को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है। नदी में गिरी कार का ड्राइवर हरिओम आदिवासी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बामौरकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

सीधी में बलकर की टक्कर से दो की मौत

वहीं दूसरा मामला सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा तिराहे का है। यहां सोमवार दोपहर करीब दाे बजे तेज रफ्तार बलकर वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दाे लाेगाें की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार महिला और पुरुष सीधी की ओर आ रहे थे, जबकि बलकर वाहन सिंगरौली की दिशा से आ रहा था। अमहा तिराहे के पास बलकर ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए बलकर वाहन को पकड़ लिया गया है। वाहन चालक से पूछताछ जारी है। पुलिस मोबाइल नंबर और अन्य माध्यमों से मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया मृतक सिंगरौली जिले के निवासी प्रतीत हो रहे हैं।

————–

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *