Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा: कार सवार तीन चूरापोस्त तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए चूरापोस्त तस्कर।

सिरसा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले के गांव खैरेकां क्षेत्र से कार सवार तीन नशा तस्करों को साढ़े तेरह किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम एनएच-9 गांव खैरेंका से होते हुए गांव सहारणी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान टी प्वांइट सहारणी की तरफ एक कार आती दिखाई दी। कार में सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोडक़र वापस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार युवकों को काबू कर कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी से एक प्लास्टिक का थैला बरामद हुआ। थैले की तलाशी ली तो 13 किलो 680 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी माधोसिंघाना सिरसा, रणजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी भंगू व सुखवीर सिंह निवासी शेखुपूरिया हाल निवासी गांव भंगू जिला सिरसा के रुप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आराेपी युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर चूरापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *