Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

गुवाहाटी में तीन चोर गिरफ्तार

तीन चोर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने चोरी मामले में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बशिष्ठ पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान कामरूप ग्रामीण जिले के हाजो निवासी अब्दुल लतीफ, अतिकुर रहमान और दक्षिण गांव के मकीबुल इस्लाम उर्फ एफ मुकू के रूप में की गई है ।

गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान व्यवहार की जाने वाली एक वाहन को जब्त किया है । पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार तीनों चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *