Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

तीन चोर गिरफ्तार

बरामद सामग्री
तीन चोर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने चोरी के मामले में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि वशिष्ठ पुलिस थाने की एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर बालूघाट इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और कई चोरी के मामलों में शामिल तीन कुख्यात चोरों को पकड़ा।

गिरफ्तार चोरों की पहचान अनवर हक (20, नागरबेरा), सुमित दास (20, शिमला, बाक्सा) और रॉकी दास (20, पातरकुची) के रूप में की गई है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल हैंडसेट और एसी कॉपर पाइप के 08 टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *