
पश्चिम बर्दवान, 01 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दुर्गापुर की एक निजी फैक्टरी में काम के दौरान Monday दोपहर अचानक गरम पिच तीन ठेका मजदूरों पर गिर पड़ी, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए. घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायल तीनों मजदूर बांकुड़ा जिले के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में दुर्गापुर में रह रहे थे.
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर के समय फैक्टरी में सामान्य काम चल रहा था. इसी दौरान अभिजीत भूंईया, उज्ज्वल मुखर्जी और मृणाल राय नाम के तीन ठेका मजदूर अन्य सहायकों के साथ काम कर रहे थे. तभी अचानक गरम पिच तेज़ी से उन पर गिर पड़ी, जिससे आसपास मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. तीनों मजदूरों के शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से जल गए. उन्हें बिधाननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मृणाल राय की हालत अत्यंत चिंताजनक है और उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्टरी के एक परित्यक्त हिस्से में लोहे के बीम का ढांचा काटने का काम चल रहा था. काम के दौरान अचानक एक लोहे का ढांचा नीचे गिर पड़ा. उस स्थान पर पहले से गरम पिच जमा था. जैसे ही ढांचा पिच पर गिरा, गरम पिच चारों तरफ उछलकर फैल गया और पास में काम कर रहे तीनों मजदूरों पर जा गिरा.
आईएनटीटीयूसी के राज्य अध्यक्ष और दुर्गापुर कोर कमिटी के सदस्य मानस अधिकारी ने कहा कि हमने घटना की जानकारी प्राप्त की है. दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी भी जांच की जा रही है. हमारी संवेदनाएं मजदूरों और उनके परिवारों के साथ हैं.
कोकओवन थाना पुलिस पूरी घटना की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
