4 साल पुराने एससी-एसटी एक्ट मामले दो दोषियों को तीन साल की सजा

दुष्कर्म के प्रयास में आरोपित दोषी को तीन साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

मुरादाबाद, 6 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मुरादाबाद के विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) सुरेंद्र कुमार की अदालत ने Saturday को एससी-एसटी एक्ट मामले दो आरोपित दोषियों को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही न्यायालय ने दोनों पर 13-13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के एडीजीसी आनंदपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि थाना भगतपुर क्षेत्र के भदगवा निवासी राम किशोर सागर ने 3 जुलाई 2021 भगतपुर थाने में प्रेम सिंह व महेश सिंह के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले की सुनवाई एससी/एसटी एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत में चली. अदालत ने आरोपी प्रेम सिंह और महेश सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल का कारावास और 13-13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment