Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बाजार से घर लौटते तीन युवकों की डंपर से टक्कर में मौत, चालक फरार

Dead body -Symbolic photo

मुर्शिदाबाद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हल्दिया फरक्का बादशाही सड़क पर खड़ग्राम थाना अंतर्गत कपासडांगा से सटे राइस मिल के पास सोमवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, खड़ग्राम से मोटरबाइक पर बाजार करके घर लौटने के दौरान उल्टी दिशा से आ रहे एक डंपर से टक्कर होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। दूसरी ओर, घटना के बाद ही हत्यारे डंपर को लेकर चालक फरार हो गया। हालांकि पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

पहले घायलों को बचाने में स्थानीय लोगों ने हाथ लगाया। पुलिस आकर तीनों को तुरंत बचाकर खड़ग्राम ब्लॉक अस्पताल ले गई। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण तीनों को इलाज के लिए तुरंत कांदी सब-डिवीजनल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आसलम शेख (16), आकाश शेख (26) और ईद मोहम्मद (12) के रूप में हुई है। सभी का घर खड़ग्राम थाना के जटारपुर गांव में है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि इस दिन तीन युवक बाजार करने के लिए खड़गपुर नगर गए थे। लौटते समय यह दुखद घटना हो गई।

घटना के कारण बादशाही सड़क पर यातायात जाम हो गया। सड़क पर ही एक के बाद एक गाड़ियां खड़ी हो गईं।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *