Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

थूर की पाल: खुले कुएं में गिरा अजगर, वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ा

उदयपुर, 21 अगस्त (Kiran News)। आज दिनांक को थूर की पाल के पास एक खेत में खुले कुएं में अजगर गिरने की सूचना वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह चौहान को मिली। सूचना मिलते ही डॉ. चमन सिंह चौहान, लक्ष्मी लाल गमेती और तेजराम गमेती मौके पर पहुंचे। खेत के बीच बने बिना मुंडेर के कुएं में अजगर एक पत्थर पर बैठा था।

अजगर

संस्था के सदस्य लक्ष्मी लाल ने रस्सी और सीढ़ी की सहायता से अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। सेंटर अध्यक्ष ने बताया कि खेत मालिक ने उन्हें जानकारी दी कि यह अजगर तीन दिन पहले खेत में देखा गया था, और आज सुबह खेत पहुंचने पर अजगर कुएं में गिरा हुआ मिला। सफल रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *