उमरिया: जंगल ट्रेकिंग के दौरान बाघ ने किया हाथी पर हमला

उमरिया, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल ट्रेकिंग के दौरान एक बाघ ने हाथी पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र के बल्हौड गांव के खेत में सोमवार को बाघ घुस गया था जिसकी निगरानी हाथी से की जा रही थी कि किसी ग्रामीण या मवेशी पर हमला न कर दे, जिसकी सूचना क्षेत्र संचालक को मिली तो तत्काल हाथी को बाघ की ट्रेकिंग में लगाया गया, घने जंगल में जैसे हो हाथी से झाड़ियों में सर्चिंग कार्य शुरू किया गया तभी बाघ ने हाथी पर हमला कर दिया ।
इस मामले मे क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डॉक्टर अनुपम सहाय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में बाघ घुसने की सूचना पर हाथी को बाघ की ट्रेकिंग के लिये लगाया गया था और जैसे ही हाथी झाड़ियों की तरफ घुसा तभी बाघ ने हाथी पर हमला कर दिया, हालांकि हाथी को बाघ ने नुकसान नहीं पहुंचा पाया है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी ऐसी घटना हो जाती है और यह एक सामान्य सी घटना है, हां इस घटना के बाद हाथी और ग्रामीण दोनों ही दहशतजदा हो गये हैं।



