
सीतापुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के सीतापुर जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत वन रेंज बहादुरनगर मजरा के गांव में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. sunday देर रात बाघ ने खेत में घुसी एक नील गाय काे अपना शिकार बनाया है. Monday दोपहर नील गाय का अधा शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग सक्रिय हाे गया है.
वन रेंजर सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रधान सुखराम यादव समेत ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत गुराईपुर के मजरा बहादुरनगर में बाघ हाेने की
जानकारी दी है. माैके पर टीम के साथ पहुंचकर जांच की गई. जिसमें पता चला है कि बाघ ने अशोक यादव के सरसों के खेत से नीलगाय को पकड़कर पास के गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बनाया है. नील गाय के अवशेष मिले हैं. बाघ की गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं. बाघ का मूवमेंट हरगांव रेंज की ओर दर्ज किया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से बाघ को पकड़ने के लिए Monday शाम या मंगलवार को पिंजरा लगाया जाएगा.
—————
(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma
