Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

टीकमगढ़ः रामेश्वरम -मदुरई के लिए जिले के 279 तीर्थयात्री हुये रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

– मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टीकमगढ़, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार को टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से टीकमगढ़ जिले के 279 तीर्थयात्री ट्रेन द्वारा रामेश्वरम्-मदुरई तीर्थदर्शन यात्रा के लिये रवाना हुये। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पायलेट सहित सभी स्टॉफ को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक, अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर एसके तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चयनित वरिष्ठजनों को उनके परिवारजन रेल्वे स्टेशन छोड़ने आये। रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के दस्तावेजों का परीक्षण उन्हें टिकिट वितरित किये गये। यात्रियों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तीर्थयात्रियों में उत्साह का वातावरण रहा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम्-मदुरई तीर्थदर्शन के लिये जिले के 279 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अनुरक्षक अधिकारी, उनके सहयोगी, पुलिस बल तथा यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सक को भी भेजा गया है।

रामेश्वरम्-मदुरई जा रहे तीर्थयात्रियों ने कहा कि मप्र सरकार द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ कराने के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अच्छी है। मन में हमेशा तीर्थ करने की योजना बनती थी, लेकिन पैसों के अभाव के चलते तीर्थ नहीं जा पाते थे, लेकिन मप्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाकर वह इच्छा पूरी कर दी। मप्र सरकार बेटे का फर्ज निभा रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम संस्कृति मुदित लटोरिया, तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *