Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की बाधा दूर करने भगवा ने निर्माण स्थल पर किया 108 हनुमान चालीसा पाठ

हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद

अनूपपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय का बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण में बीते कई वर्षों से निर्माणाधीन हैं, जिसके लिए समय-समय पर जनप्रतिनिधी, व्यापारियों ने शीध्र पूरा कराये जाने की मांग करते रहें हैं। इसके बाद भी प्रशासन और ठेकेदार पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा हैं। जिसे लेकर शनिवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर 108 हनुमान चालीसा पाठ का शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजन कर अपना विरोध जताया। साथ ही चेतवनी दी कि इसके बाद भी कार्य में गति नहीं आई तो लेका दहन होगा।

भगवा पार्टी ने बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण में देरी कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर प्रशासन,निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को सद्बुद्धि प्रदान करने के उद्देश्य से आज वन विभाग कार्यालय के सामने ब्रिज के प्रारंभिक हिस्से पर प्रातः 11 बजे 108 हनुमान चालीसा पाठ का प्रारंभ कर दोपहर प्रसाद वितरण के बाद समाप्त हो गया।

सनातन परंपरा से विकास की कामना

भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष पं. कन्हैयालाल मिश्रा बताया कि सनातन संस्कृति में जब कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय तक बाधित रहता है, तब ईश्वर से मार्गदर्शन हेतु यज्ञ,मंत्रोच्चारण एवं हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है। उन्होंने कहा “कवन सो काज सकल जग माहीं, जो नहि होय तात तुम पाहिं”इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया है, ताकि वर्षों से लंबित फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण शीघ्र पूर्ण हो सके और नगरवासियों को राहत मिल सके।

वर्षों से अधूरा फ्लाई ओवर, जनजीवन प्रभावित

ज्ञात हो कि फ्लाईओवर निर्माण अधूरा रहने से नगर का समग्र विकास अवरुद्ध हो गया है।व्यापारिक गतिविधियाँ प्रभावित हैं, यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त है तथा अस्पताल, स्कूल एवं आवश्यक सेवाओं तक पहुँच में आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है।

सामूहिक चेतना से विकास की मांग

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु,सामाजिक कार्यकर्ता,व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पं. कन्हैयालाल मिश्रा,वरुण चटर्जी,विवेक सरावगी,सुजीत कुमार मिश्रा,एड. वासुदेव चटर्जी,एड. संजीव द्विवेदी,प्रदीप यादव,रामसजीवन गौतम,राजेश गुप्ता,बृजवासी प्रसाद मिश्रा,अरुण मिश्रा,कमलेश शुक्ला,कमलेश पटेल,विजय राठौर,अशोक राठौर, अनिल राठौर,हरि भजन अवस्थी,उमेश त्रिपाठी,राकेश गौतम,राजू अग्रहरी,बृजेश राठौर,राहुल अग्रहरी,मनीष गौतम,इशांक केशरवानी,प्रथमेश केशरवानी,अंश गुप्ता, सुशील राठौर,लोकनाथ पनिका,प्रवीण रजक सहित मारुति युवा संगठन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अनूपपुर नगर के व्यापारी उपस्थित रहे।

केवल धार्मिक आयोजन नहीं जनभावना की अभिव्यक्ति

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन मात्र धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि वर्षों से लंबित विकास कार्य को गति देने का सामूहिक संकल्प है। हनुमान चालीसा की दिव्य ऊर्जा से बाधाएँ दूर हों और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करें।

आगामी कार्यक्रम की घोषणा की गई

भगवा पार्टी ने आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगले चरण में सुंदरकांड पाठ एवं लंका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,ताकि प्रशासन पर आध्यात्मिक एवं नैतिक दबाव बनाकर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *