आज का राशिफल : 05 अगस्त 2025
नई दिल्ली, 05 अगस्त (Udaipur Kiran News)। जानिए आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है। सितारे आपके भाग्य, करियर, धन और रिश्तों पर क्या प्रभाव डालेंगे।

मेष: परिश्रम से किए कार्य में सफलता मिलेगी। प्रपंच से बचकर कार्य पर ध्यान दें। आलस्य से दूर रहें। व्यापार में नया तालमेल बनेगा। साझेदारी से लाभ होगा। शुभांक – 2, 5, 7
वृष: जोखिम से दूरी ही बुद्धिमानी है। दिमाग में अनावश्यक तर्क-वितर्क रहेंगे। जरूरी कार्य समय पर कर लें। आय-व्यय संतुलित रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। शुभांक – 5, 6, 7
मिथुन: परिश्रम से कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में ध्यान देंगे तो लाभ मिलेगा। नौकरी में सावधानी बरतें। लेन-देन संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा में प्रगति होगी। शुभांक – 5, 6, 9
कर्क: विवाद की स्थिति बन सकती है। धन और बुद्धि का दुरुपयोग न करें। दिखावे से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। तनाव रहेगा। सहयोग की अपेक्षा रहेगी। शुभांक – 1, 6, 7
सिंह: भाइयों में विरोध संभव है। शिक्षा में सफलता संदिग्ध है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सुझाव लाभकारी होगा। व्यापार और नौकरी में सुधार होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। शुभांक – 2, 5, 6
कन्या: पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्य पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेन-देन में स्पष्टता रखें। दोपहर से पहले का समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। शुभांक – 3, 7, 8
तुला: संपत्ति से लाभ संभव है। मकान, वाहन और सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज और रोग से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज सीमित स्तर पर बनेगा। शुभांक – 2, 3, 7
वृश्चिक: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा और मेल-मिलाप से लाभ होगा। कार्यों में रुकावटें आएंगी, लेकिन धन लाभ भी होगा। परिवार सहयोग करेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शुभांक – 2, 6, 8
धनु: घाटे से राहत मिलेगी। व्यापार-नौकरी में प्रगति होगी। पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा का योग है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। शुभांक – 4, 8, 9
मकर: संतोष से सफलता मिलेगी। नौकरी सामान्य रहेगी। शिक्षा में रुचि कम होगी। मित्रों की उपेक्षा न करें। कार्यक्षेत्र में तनाव संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। शुभ अवसर लाभकारी रहेंगे। शुभांक – 5, 6, 8
कुंभ: जरूरी कार्य समय पर निपटाएं। आय-व्यय संतुलित रहेगा। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। सहयोग मिलेगा। लेन-देन की समस्याएं हल होंगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक – 6, 8, 9
मीन: पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मेहनत से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में फायदा मिलेगा। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभांक – 3, 6, 8



