Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

देश विदेश के पर्यटक एक ही छत के नीचे करेंगे बीकानेर के 500 साल के इतिहास के दर्शन

देश विदेश के पर्यटक एक ही छत के नीचे करेंगे बीकानेर के 500 साल के इतिहास के दर्शन

बीकानेर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में स्थित बीकानेर के 500 सालों के इतिहास, बीकानेर की कला साहित्य, यहाँ के तीज त्योंहार, मेले, तालाब, बावड़ियां, रम्मतों तथा अनेक ऐसे पौराणिक छायाचित्रों को अपने अंदर समेटे हुए है। नवाचारों के क्रम में ऊंट उत्सव के दौरान 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में संघ काे भी शामिल कर लिया गया है।

संघ के अध्यक्ष डी.पी.पचीसिया ने बताया कि संघ को आने वाले पर्यटकों के लिए 9 जनवरी को प्रात: 11 से 2 बजे तक मान मनुहार कार्यक्रम का जिम्मा दिया गया है। जिसमें पर्यटकों के स्वागत सत्कार के साथ साथ बीकानेर के सुप्रसिद्ध खाद्य पदार्थों का स्वाद मेहमानों को चखाया जाएगा। आने वाले पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन सुलभ हो सकेंगे। बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस आर्ट गैलेरी को बीकानेर के इतिहास को दर्शाने वाली ऐसी दुर्लभ तस्वीरों से सजाया गया है कि इसे मिनि पर्यटन केंद्र कहा जाए तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस गैलेरी में दुर्लभ छायाचित्रों के साथ साथ विशेषज्ञ दस्तकार से हाथों से भी केवल बीकानेर ही नहीं भारत के आन बान और शान शख्शियतों की चित्रकारी करवाई गई है जो कि ऐतिहासिक परिदृश्य का एक अनुपम तथा अनूठा उदाहरण है साथ ही यह गैलेरी निश्चय ही आने वाले पर्यटकों के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *