Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कूड़ा डंपिंग हटाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देने के लिए जाते हुए व्यापारी

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । व्यापार मंडल, भगत सिंह चौक के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर से टिबड़ी फाटक, हरिद्वार रोड पर की जा रही कूड़ा डंपिंग को हटाने की मांग की है।

व्यापार मंडल, भगत सिंह चौक के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि टिबड़ी फाटक पर कूड़ा डंप किए जाने से आसपास स्थित शिवलोक कॉलोनी, वॉटर वर्क्स कॉलोनी तथा भगत सिंह चौक से टिबड़ी फाटक के बीच दुकानों एवं आवासीय क्षेत्रों में दुर्गन्ध एवं प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मामले में सोमवार को उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।

भेंटवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने एमएनए से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं साथ ही अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई हटाने और सौंदर्यीकरण कराये जाने की बात भी कही। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भविष्य में अन्य कॉलोनियों का कूड़ा भी इसी स्थान पर डंप किए जाने की संभावना है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। साथ ही निकट भविष्य में प्रस्तावित कुंभ मेले को देखते हुए उक्त मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां पुलिस लाइन यातायात एवं जीआरपी कार्यालय स्थित हैं तथा कुंभ के दौरान भारी भीड़ का निकास भी इसी मार्ग से होता है।

व्यापार मंडल ने प्रशासन से जनहित एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कूड़ा डंपिंग को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद मलिक, मीडिया प्रभारी ओमपाल सिंह व विजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *