Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

शेयर बाजार में बलि प्रतिपदा की छुट्टी, पूरी तरह से बंद रहेगी ट्रेडिंग

शेयर बाजार में बलि प्रतिपदा की छुट्टी के कारण पूरी तरह से बंद रहेगी ट्रेडिंग

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिवाली की छुट्टी के बाद आज बलि प्रतिपदा के अवसर पर भी घरेलू शेयर बाजार में छुट्टी है। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई लगातार दूसरे दिन बंद है और आज किसी तरह की कोई ट्रेडिंग नहीं हो रही है। यानी आज शेयर बाजार में पूरी तरह से छुट्टी है। आज बलि प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही हिन्दू परंपरा के मुताबिक आज से कारोबारी नव वर्ष की शुरुआत होती है।

दिवाली की छुट्टी के मौके पर कल शेयर बाजार में परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया गया था। दोपहर 1:45 से 2ः45 बजे तक यह पूजा हुई। 1 घंटे की ट्रेडिंग में बीएसई का सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने 0.10 प्रतिशत कुशल कर मूर्ति ट्रेडिंग का अंत किया था। शेयर बाजार में दिवाली के दिन परंपरागत रूप से मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है। इसे कारोबारी हिंदू वर्ष के दौरान होने वाले कारोबार के शुरुआती संकेत का प्रतीक माना जाता है।

स्टॉक एक्सचेंज की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज बीएसई में इक्विटी सेगमेंट और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट समेत एसएलबी सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, एनडीएस-आरएसटी, ट्राई पार्टी रेपो, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (ईजीआर) सेगमेंट सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। एनएसई में भी आज इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटीज डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी बलि प्रतिपदा के मौके पर आज छुट्टी रहेगी।

दिवाली के बाद बलि प्रतिपदा की छुट्टी होने के कारण निवेशकों और कारोबारियों को लगातार 2 दिन का कारोबारी अवकाश मिल गया है। अब शेयर बाजार में कल यानी 23 अक्टूबर से सामान्य कामकाज की शुरुआत हो जाएगी। दिवाली के इस सप्ताह में शेयर बाजार में कुल 4 दिनों की छुट्टी रहने वाली है। इनमें दिवाली और बलि प्रतिपदा की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। शेयर बाजार के सामान्य कारोबार की बात करें, तो इस सप्ताह सोमवार को सामान्य कारोबार हुआ था। इसके बाद अब गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन सामान्य कारोबार होगा।

दिवाली और बलि प्रतिपदा के बाद बाकी बचे हुए साल 2025 में शनिवार-रविवार के अलावा शेयर बाजार में नवंबर की 5 तारीख को गुरु पूरब की छुट्टी होगी, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इन छुट्टियों के अलावा करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की भी छुट्टी रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *