Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

सेंट मेथ्यूज स्कूल में छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित

उदयपुर, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। उदयपुर जिले के कोटड़ा स्थित सेंट मेथ्यूज स्कूल में छात्रों और शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था उदयपुर एनआईईएल द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा दक्षता और हस्तलेखन कौशल को बेहतर बनाना था।

सेंट मेथ्यूज स्कूल प्रशिक्षण

एनआईईएल संस्थान की निदेशक मेहजबीन मगर ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रशिक्षण में बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखने के सरल उपाय, सुंदर हस्तलेखन के गुर, और आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलने के टिप्स दिए गए।

सत्र के दौरान शिक्षकों को पारंपरिक शिक्षण विधियों से आगे बढ़ते हुए नई और आधुनिक शिक्षण तकनीकों का उपयोग कर कक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के उपाय बताए गए।

स्कूल संचालक अभिषेक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मेहजबीन मगर और उनकी टीम ने आधुनिक समय में भाषाई कौशल और अच्छी लिखावट के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह दोनों ही गुण जीवन में सफलता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक शिव नंदन पंडित, अभिषेक पंडित, प्रिंसिपल शर्ली जेम्स, तथा एनआईईएल की टीम सदस्य फातेमा भावनगरवाला, फातेमा ताज सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *