Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

ट्रैवलस्टैक टेक ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष डीआरएचपी फाइल किया

कंपनी के जारी लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी ट्रैवलस्टैक टेक ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) गुरुवार को दाखिल किया है। इस इश्यू से मिलने वाली राशि में 135 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करने में करेगी।

पूंजी बाजार नियामक सेबी के समझ जमा पेपर्स के अनुसार ट्रैवलस्टैक टेक के एक रुपये फेस वैल्यू वाले प्रस्तावित इस इश्‍यू में 250 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर एवं प्रमोटर्स वैभव अग्रवाल और आदर्श मनपुरिया द्वारा 26,852,969 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। इस इश्यू से मिलने वाली राशि में 135 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को आंशिक रूप से फंड करने, 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ कर्जों के पूरे या आंशिक रीपेमेंट और/या प्रीपेमेंट के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव दिया है।

यह इश्यू सेबी आईसीडीआर रेगुलेशन के अनुसार बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें 75 फीसदी तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए, 15 फीसदी से कम नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए और कम से कम 10 फीसदी रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (आरआईआई) के लिए आरक्षित है।

————–

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *