Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : सड़क हादसे में ट्रेजरी कर्मचारी की मौत, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

मृतक कुलदीप सिंह की फाइल फोटो।

हिसार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हांसी क्षेत्र के गांव ढाणी कुम्हारान

के पास देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रेजरी विभाग में कार्यरत 35 वर्षीय

युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी जिले के गांव चोरटापुर निवासी कुलदीप के रूप

में हुई है। परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए कुलदीप की हत्या

किए जाने की आशंका जताई है। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम अस्पताल पहुंची

और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज कर रविवार काे शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को

सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद

ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान

में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार कुलदीप शनिवार रात करीब दो

बजे जरूरी काम की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह एक ग्रामीण ने

लिंक रोड पर उसकी बाइक पड़ी हुई देखी और उसके पास ही अचेत अवस्था में कुलदीप पड़ा मिला।

परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे

मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि कुलदीप के सिर पर चोट के निशान थे, जबकि बाइक

को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। साथ ही जिस लिंक रोड पर हादसा हुआ है, वहां वहां वाहनों

की ज्यादा आवाजाही नहीं रहती है, जिससे यह हादसा नहीं हत्या लग रही है। परिजनों ने

बताया कि कुलदीप ने करीब पांच वर्ष पहले लव मैरिज की थी और इस कारण भी किसी साजिश के

तहत उसकी हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *