मप्र में जनजाति वर्गों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं

एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल

– जेईई और नीट में हुआ चयन, मप्र देश में दूसरे स्थान पर

भोपाल, 13 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल के जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं मिल रही हैं. इसी का परिणाम है कि इन विद्यार्थियों ने जेईई और नीट जैसी कठिन Examination एं उत्तीर्ण कर Madhya Pradesh को देश की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ला दिया है.

जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश सोमकुंवर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में Madhya Pradesh से जेईई मेंस में 51 विद्यार्थियों, जेईई एडवांस्ड में 10 और नीट में 115 विद्यार्थियों ने Examination पास की. इससे देश में Madhya Pradesh का स्थान दूसरे नंबर पर आ गया है. वर्ष 2022-23 तक इन Examination ओं में विद्यार्थियों के पास होने का आंकड़ा मात्र दो था. स्पष्ट है कि शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई से अब इन शालाओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे कठिन प्रतियोगी Examination ओं में पास हो रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय आदिवासी कार्य मंत्रालय द्वारा Madhya Pradesh में 63 एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल संचालित है. देश में ऐसे 485 स्कूल है. Chhattisgarh में सबसे ज्यादा 75 और तीसरे नंबर पर Jharkhand में 51 स्कूल हैं.

Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए है. Madhya Pradesh में शैक्षणिक सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं. जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा शैक्षणिक सुविधाएं मिल रही है. प्रदेश में 34,557 शैक्षणिक संस्थाएं हैं. इनमें प्राथमिक शालाओं की संख्या 12913, माध्यमिक शाला 6788, हाई स्कूल 788, 1109, उच्चतर माध्यमिक शाला 804, सांदीपनी विद्यालय 94, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय 63, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिषद 82, आदर्श आवासीय विद्यालय 8, छात्रावास 1593, आश्रम 1078 और क्रीड़ा परिषद 25 शामिल है.

अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए 2025-26 में 47296 करोड़ का बजट प्रावधान रखा गया है जो पिछले बजट की तुलना में 15.91% ज्यादा है. शैक्षणिक और प्रशासनिक संवर्ग सहित 4600 पदों की पूर्ति की जा रही है. जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य 139422 विद्यार्थियों को छात्रावास और आश्रम शालाओं में प्रवेश देकर 94% सीट क्षमता का उपयोग किया गया है.

जनजाति वर्ग में सिकल सेल एनीमिया की समस्या पर नियंत्रण के लिए विभाग की संस्थाओं और छात्रावास में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग निरंतर की जा रही है. अभी तक कुल 1,11,744 विद्यार्थियों की जांच की जा चुकी है.

विद्यार्थियों को निरंतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित महाविद्यालय छात्रावास में मेस संचालन के लिए 10 माह के स्थान पर 12 माह की शिष्यवृत्ति स्वीकृत की गई है. इन समुदायों के युवाओं को रोजगारमूलक प्रतियोगी Examination ओं की कोचिंग देने के उद्देश्य में 10 Examination पूर्व प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति भारत सरकार से मिल गई है.

भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत 125 छात्र एवं 126 छात्राओं को लाभान्वित किया गया है. इस साल 300 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है. विभाग द्वारा अनुबंधित नॉलेज पार्टनर संस्थाओं से जनजातीय कार्य विभाग की शैक्षणिक संस्थानों सांदीपनि आवासीय विद्यालयों में जीवन कौशल प्रशिक्षण एवं फंडामेंटल लिटरेसी-न्यूमैरेसी के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं. राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के माध्यम से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 1806 शैक्षणिक स्टॉफ और 40 प्राचार्य की नियुक्ति की गई है. आकांक्षा योजना के अंतर्गत 841 मेधावी विद्यार्थियों को जेईई और नीट कोचिंग दी जा रही है.

सिविल सेवा Examination में सफलता प्राप्त करने वाले जनजाति वर्ग के 1000 विद्यार्थियों को सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2 करोड़ के प्रावधान राशि वितरित की गई है. प्रतियोगी Examination ओं की तैयारी के लिए 5 संभागों में Examination पूर्व प्रशिक्षण केंद्र निर्माण को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment