Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खड़गपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन, श्रमदान कर दी श्रद्धांजलि

खड़गपुर : गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन
रेलवे ने गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन
खड़गपुर गांधी जयंती रेलवे
खड़गपुर गांधी जयंती पर स्वच्छता

खड़गपुर, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और खड़गपुर मंडलीय रेलवे अस्पताल परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में भाग लिया। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

महत्वपूर्ण स्टेशनों—खड़गपुर, शालीमार, संतरागाछी, बगनान, बारिपदा, टिकियापाड़ा, बिरशिबपुर, उलुबेरिया, फुलेश्वर, बर्दा, सोरो, बालेश्वर, चाकुलिया, झाड़ग्राम सहित अन्य स्टेशनों पर अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

इसी क्रम में स्वच्छता दूतों के लिए विशेष कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया, ताकि वे लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें। खड़गपुर, शालीमार और संतरागाछी जैसे बड़े स्टेशनों पर एंटी-लिटरिंग अभियान चलाकर यात्रियों को स्टेशन परिसर और ट्रेनों में साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *