केदारकंठा की बर्फीली चोटी पर लहराएगा तिरंगा

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । साहस, देशभक्ति और युवाओं के जज़्बे का प्रतीक एक गौरवशाली पर्वतारोहण अभियान आज जयपुर से प्रारंभ हुआ। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से रवाना हो रही छह सदस्यीय टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया।
यह टीम हिमालय पर्वत की गढ़वाल रेंज में स्थित 12 हजार 600 फीट ऊँची बर्फीली केदारकंठा चोटी पर भारतीय ध्वज फहराने के संकल्प के साथ निकली है। मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में आगामी 25 दिसंबर 2025 को केदारकंठा की चोटी पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस अवसर पर टीम के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने पूरी टीम को सुरक्षित और सफल अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।
—————
(Udaipur Kiran)



