Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

तृणमूल नेता ने राहत शिविरों के बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव

बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाते टीएमसी अध्यक्ष राममोहन राय

जलपाईगुड़ी, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । तृणमूल युवा कांग्रेस के जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष राममोहन राय ने राहत शिविरों में रह रहे बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया है। जिला अध्यक्ष राममोहन राय सोमवार रात मयनागुड़ी के खटोर बारी और तरार बारी इलाक़ों में भीषण बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान शिविर में मौजूद बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया। उल्लेखनीय है कि ये दोनों इलाके पांच अक्टूबर को आई विनाशकारी बाढ़ में तबाह हो गए थे। कई परिवार अभी भी राहत शिविरों में है। जिला अध्यक्ष राममोहन राय दिवाली की रात वहां पहुंचे और ख़ुद मिट्टी के दीये जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे बच्चों को पटाखे और मिठाइयां दी। इस दौरान स्थानीय तृणमूल नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *