Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ तृणमूल का एससी-ओबीसी विरोध रैली

मार्च में शामिल जिला अध्यक्ष कृष्ण दास

जलपाईगुड़ी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से एससी–ओबीसी मोर्चा द्वारा विरोध रैली और सभा का आयोजन किया गया। यह मार्च सोमवार को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के एससी–ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष कृष्ण दास के नेतृत्व में निकाला गया।

यह विरोध रैली राजगंज विधानसभा क्षेत्र के पाटकाटा इलाके के कालियागंज से शुरू होकर डेंगुआझाड़ चाय बागान में जाकर समाप्त हुई। इस मार्च में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मार्च के समापन के बाद तारघेरा मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में एससी–ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तापस मंडल, जिलाध्यक्ष कृष्ण दास सहित कई नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार भाषण दिए।

इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस की जिलाध्यक्ष महुआ गोप, जलपाईगुड़ी जिला परिषद की शिक्षा कर्माध्यक्ष प्रणयिता दास, सदर-दो ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन दास सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *